नहीं रुक रहा मजदूरों का पलायन
 Getaway

मजबूरी में पैदल जा रहे हैं मजदूर

 

लॉक डाउन में  इतने दिनों के बाद भी प्रवासी  मजदूरों का पलायन जारी है  | सिंगरौली  से होकर हजारों की संख्या में प्रतिदिन मजदूर पैदल चलकर अपने घरों को  जा रहें हैं | ऐसे में स्थानीय नेताओं और प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था कहीं नजर नहीं आई  | 

लॉक डाउन 4  की शुरुवात हो चुकी है | लेकिन प्रवासी मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा |  सिंगरौली के बरगवां  मुख्य मार्ग  पर  कई लोग कड़ी धूप में  देखे जा सकते हैं  | 41 डिग्री तापमान में मजदूर  बच्चों को लेकर पैदल ही  घर  पहुंचने की आस में निकल पड़े हैं  | ऐसा ही नजारा रेलवे पटरियों पर भी देखा जा रहा है | पलायन करते इन प्रवासी मजदूरों की सुध लेना शायद जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के नुमाइंदे जरूरी नहीं समझते | ऐसे में कुछ लोग इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आये हैं |  जो स्वयं के खर्चे पर इनके भोजन की व्यवस्था करने में जुटे हैं | मोरवा एनसीएल अस्पताल के समीप बिरला कॉलोनी के  व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने  टेंट लगाकर यहां से गुजर रहे मजदूरों को भोजन कराने की व्यवस्था की है | कई प्रदेशों से आये मजदूरों ने बताया की लॉक डाउन के चलते उनको निकाल दिया गया | जिससे मजबूरी बस उनको पैदल घर के लिए निकलना पड़ा |