कोरोना को लेकर नगर निगम अलर्ट
 Cleanliness friend

साफ़ सफाई के साथ दवाई का छिड़काव

 

सिंगरौली में कोरोना महामारी के चलते नगर निगम  द्वारा सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया  गया | साथ ही  सफाई का भी  विशेष ख़याल रखा जा रहा है | ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके | 

सिंगरौली में नगर निगम ने कोरोना से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है  | निगम कमिश्नर  शिवेंद्र सिंह के निर्देशों  पर सफाई मित्रों द्वारा लगातार सड़क नालियों की साफ सफाई की जा रही है  | फागमशीन  द्वारा दवाई का छिड़काव और  धुंआ किया जा रहा है | साथ ही सभी वार्डों में  ब्लीचिंग पाउडर का  छिड़काव किया जा रहा है |  नगर निगम के तीनों जोनों मोरवा ,वैढन ,नवजीवन विहार में निगम द्वारा सफाई का खयाल रखा जा रहा है |  इस दौरान  कमिश्नर शिवेंद्र सिंह ने सभी सफाई मित्रों का उत्साह वर्धन किया | और  उनके  अच्छे कार्यों  को देखते हुए उनको सम्मानित किया |