प्रवासी मजदूरों का जारी है पलायन
 Migrant labor

दो बसों में खुद के खर्च पर आये मजदूर

 

लॉक डाउन  खुल रहा है ऐसे में भी  श्रमिकों का  पलायन जारी है  | लेकिन नेता इनकी सहायता करने के बजाय राजनीती कर रहे हैं  | पंजाब से दो बसों में करीब उन्तालीस परिवारों के लोग सिंगरौली पहुंचे  |  इन श्रमिकों ने पंजाब सरकार और स्थानीय नेताओं पर  आरोप लगाया की  किसी ने भी उनकी कोई सहायता नहीं की  | वे खुद के खर्चे पर यहाँ तक पहुंचे है | 

पंजाब के लुधियाना  से दो बसों में 39 परिवारों के लोग  सिंगरौली पहुंचे | कांग्रेस और भाजपा की सरकारें अपना दावा मजबूत करने में लगी हैं की उन्होंने श्रमिकों के लिए बस और ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई है  | लेकिन प्रवासी मजदूर अब भी  परेशान हो रहे हैं  | पंजाब से आये इन लोगों का कहना है की ना तो  पंजाब की सरकार ने इनकी कोई मदद की | और ना ही  स्थानीय जनप्रतिनधि और  प्रशासन ने कोई मदद की है  | उन्होंने बताया की  काम धंधा बंद हो जाने के कारण उन्हें मजबूरी में यहाँ आना पड़ा है  | सभी ने मिलकर दो लाख में  दो बसें की और यहाँ तक पहुंचे हैं |