महिला समूह स्वयं की पूंजी से बनाती हैं मास्क
 Free mask delivery

महिला समूह गरीबों को फ्री में बांटता हैं मास्क

 

कोरोना के इस संकट काल में मास्क पहनना बेहद जरुरी हैं  |  महंगे मास्क खरीद कर पहन पाना गरीबों के लिए सम्वभव नहीं हो पता |  ऐसे में  रीवा में महिलाओं के एक समूह गरीबों को  निःशुल्क मास्क वितरित कर रहा है  | ये महिलाये खुद की पूंजी से मास्क बनती हैं | और  फिर इसे जरूरत मंद लोगों तक पहुंचाती है |  महिलाओं के इस कार्य की लोगों ने खूब सराहना की है | 

कोरोरना महामारी के इस संकट काल में गरीब व मजदूर वर्ग दो रोटी की जुगाड़ में भटक रहे हैं ऐसे में महंगे मास्क खरीदना इनके लिए मुश्किल होता हैं | इन लोगो की जरुरत और मज़बूरी को देखते हुए कोरोना से बचाव के लिए  |  महिलाओं का  एक समूह गरीबों की मदद के लिए आगे आया है |  मुकेश पाटेकर  के नेतृत्व में चित्रगुप्त शांति क्लब की महिलाए  |  मधु लखेरा, दुर्गा लखेरा, साधना लखेरा, राखी सोनी इत्यादि महिलाओं ने मास्क बनाने की मुहिम शुरू की है |  यह महिलाएं घर में ही  लगातार मास्क बना रही हैं  | तैयार मास्क को  गरीब, जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित कर रहीं है |  इनका कहना है कि  देश इस समय कोरोना  संकट के दौर में  है  |  ऐसे  समय में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मानवता है |  यह महिलाएं अपने क्लब के खर्चे पर मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरण कर रही है |