नकली नोट छापने वाले पकडे गए
 Fake note

50 हजार नगदी के साथ 3 गिरफ्तार

 

सतना पुलिस ने जाली नोट छापने  वाले गिरोह  का पर्दाफाश   किया है |  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले तीन युवकों के साथ बड़ी मात्रा में नोट छापने का सामान  और नगदी जब्त की है  |  

सतना पुलिस ने  नकली नोट छापने वाले गिरोह  पर बड़ी कार्यवाई करते हुए  |  50 हजार के नकली  नोट सहित नोट छपने का सामान जब्त किया | पुलिस को  मुखबिर से   सूचना  मिली थी कि  | राजेंद्र नगर में  शारदा हास्पिटल के पास आशीष श्रीवास्तव  नामक युवक  अपने घर मे नकली नोट छाप रहा है |  जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश देकर तीन लोगों को रंगे  हाथों गिरफ्तार किया | पुलिस ने  आरोपियों के पास से नकली नोट सहित डेढ़ लाख का सामान बरामद किया है |  बताया जा रहा है की  लॉक डाउन के दौरान नकली नोट छापकर इसे बाजारों तक पहुंचाया जा रहा था | पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है |