विधायक ने 90 करोड़ लोगों को बताया संक्रमित
 Legislator absurd argument

कोरोना संक्रमण के आंकड़ो की नही है जानकरी

 

इछावर से बीजेपी के विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने  |  कोरोना मरीजों के आंकड़े को लेकर बेतुका बयान देते हुए  कहा की  ...  पचासी से नब्बे करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित हैं | विधायक  वर्मा  मंच से कोरोना को लेकर भ्रम फैलाते नजर आये  | 

सीहोर में भाजपा के पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कोरोना के आंकड़े को लेकर ग्रमीणो को अजीब और गरीब दलील दी | इछावर विधायक करण सिंह ने बेतुका बयान देते हुए  कहा की  85 से 90 करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित |  यह महामारी चीन से आई है |  पूर्व मंत्री के इस बयान से साफ़ पता चल रहा है की  उन्हें कोरोना मरीजों की संख्या का बिलकुल भी अंदाजा नहीं है  |  उनके पास कोरोना के मरीजों की जानकारी ही नहीं है  | कोरोना के इस संकट काल में जहाँ सभी जनप्रतिनिधियों की जवाबदारी है की वो जनता को सही सलाह और जानकारी दे |  लेकिन जब जनप्रतिनधि के पास ही सही जानकारी नहीं तो वे जनता को क्या सलाह देंगे |  बहरहाल ये तो वे ही बता पाएंगे की ये 90 करोड़ का आंकड़ा उनको कहाँ से प्राप्त हुआ |