कांग्रेस में सामने आई गुटबाजी
 Protest

एक पार्टी के दो प्रदर्शन दो ज्ञापन

 

सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर  गुटबाजी सामने  आई  | जहां एक ही मुद्दे पर विरोध करने के लिए कई गुटों में बंटी कांग्रेस  के दो  गुट अलग-अलग समय में  कलेक्ट्रेट में  ज्ञापन देने पहुंचे | 

सिंगरौली में कांग्रेस में गुटबाजी का अजब नजारा देखने को मिला | शहर कांग्रेस  घोड़े  पर  बैठकर  तो ग्रामीण कांग्रेस  के पदाधिकारी  साइकिल से पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि का  विरोध प्रदर्शन करने पहंचे |  जिला कांग्रेस कमेटी शहर व ग्रामीण  के अलग अलग विरोध  प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि कांग्रेस में कुछ भी ठीक ठाक नहीं है  | कांग्रेस के दोनों गुट  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए  कलेक्ट्रेट पहुंचे  | जहां कलेक्टर के प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा  | कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि प्रदेश में डीजल पेट्रोल के दाम की बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिससे आम जनजीवन  महंगाई की मार से त्रस्त है  | ऐसी सरकार  प्रदेश में रहने लायक नहीं है |