हड़ताल के लिए किया जनजागरण
 public awareness

कमर्शियल माइनिंग बंद करने की मांग

 

सिंगरौली में मजदूर संगठन ने दो से चार जुलाई तक होने वाली हड़ताल के लिए मीटिंग की और कमर्शियल माइनिंग बंद करने की मांग की |  इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई | 

सिंगरौली जिले के  एनसीएल  अमलोरी प्रोजेक्ट  में पांचो ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों  ने  2 से 4जुलाई की प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में संयुक्त मोर्चा जिसमें की मीटिंग की|  जिसमे बी एम एस के डीपी दुबे | एटक के अशोक दुबे |  इन्टक के निरंजन झा  | एच एम एस सी टू व समस्त एशोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया और अपनी मांगों को लेकर  नारेबाजी  की गई  |  मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को बंद करने |  कमर्शियल माइनिंग बंद  करने |  कोलब्लॉक निजी हाथों को देना बंद करने की मांग सरकार से की गई |