तेज रफ़्तार गाड़ियां आपस में भिड़ी
 Accident

19 लोग घायल हुए,कुछ लोग गंभीर

 

सिंगरौली को लेने उसकी ससुराल जा रहे परिवार की तेज रफ़्तार गाडी दुर्घटना का शिकार हो गई |  जिसमे एक ही परिवार के 19 लोग घायल हो गए हैं | इनमे से कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है  | 

बरगवां थाना क्षेत्र  के दुधमनिया गांव में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और   पिकअप की  जबरदस्त टक्कर  हो गई  |  जिसमें  19   लोग   घायल हो गए  हैं    | नवविवाहिता बेटी को घर  लाने के लिए पूरा परिवार  बेटी की ससुराल जा रहा था  |  तभी  एक  तेज रफ़्तार ट्रक ने पिकअप को  टक्कर  मार दी

| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप  में सवार  सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  | सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और  घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 19  भर्ती करवाया   | घटना के बाद घायलों को चितरंगी  के विधायक अमर सिंह देखने पहुंचे  |