कोरोना के चलते प्रशासन ने निकला फ्लैग मार्च
 Awareness Campaign

नियमो का पालन करने की दी गई हिदायत

 

 

 कोरोना संक्रमण की चेन टूटती नजर नहीं आ रही  | लॉकडाउन में ढील के बाद से लोग लपरबाह से नजर आ रहे हैं  |  बाजारों में भीड़ जुट रही हैं  |  नियमों का पालन नहीं हो रहा  |  ऐसे में प्रशासन हर संभव प्रयास में जूटा हैं  |  इसी के चलते फ्लैग मार्च निकला गया और लोगो को हिदायत दी गई | 

सिंगरौली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है |  कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर |  जिले के देवसर बाजार में  एसडीएम विकास कुमार सिंह |  एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी  | तहसीलदार दिवाकर सिंह बघेल  | और थाना जियावन के पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकला गया | और जन जागरूकता अभियान चलाकर शहर के व्यापारियों व फुटपाथ पर दूकान लगाने वाले लोगों को हिदायत दी की |  व्यापारियों को देवसर एसडीएम व एसडीओपी ने सख्त लहजे में  कहा कि दुकानों में आने वाले सभी ग्राहकों को व्यापारी  मास्क लगवाकर ही सामानों का विक्रय करें और स्वयं भी मास्क लगाएं और दो गज की दूरी बनाए रखें |  सफेद पेंट से दुकानों के सामने बनाये गोले में ग्राहकों को खड़ाकर ही  सामानों का विक्रय करें | अन्यथा नियमों का पालन नही करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी  | साथ ही देवसर शहर भ्रमण करते हुए लोगों को यातायात  नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी  गई | बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों पर एसडीओपी देवसर ने , सौ से अधिक वाहनों के ऊपर चालानी कार्यवाही भी की  | मोटरसाइकिल से चल रहे  तीन सवारियों व  मुह पर मास्क ना लगाने वालों का भी चालान किया  गया | एसडीएम  ने बताया कि इसी तरह की कार्यवाही  होती रहेंगी  | सफर शहर की व्यवस्था ही हमारा मुख्य उद्देश्य हैं  |