मामूली सी बात पर महिलाओं में बड़ा विवाद
 Bloody struggle

एक महिला ने खुद को आग के हवाले किया

 

सिंगरौली में दो महिलाओं के बीच हुए मामूली विवाद ने विकराल रूप ले लिया  | झगडे में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को घायल कर दिया |  इसके बाद एक महिला ने  खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा  लिया  | 

गढ़वा थाना  के रमडीहा गांव की रहने वाली दो महिलाओं सीता देवी तिवारी जो मानसिक रूप से  विक्षिप्त बताई जा रही है व  उनकी पड़ोसी महिला आशा कोरी  के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद  हुआ और ये इतना बढ़ गया की सीता देवी तिवारी ने आशा कोरी के पेट मे  भाले  से वार कर  दिया   | जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई  | वहीँ दूसरी महिला सीता देवी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली |  जिससे उसके घर में सारा सामान जल गया और उसकी मौत हो गई |