कोरोना को लेकर प्रशासन हुआ सख्त
 Peace committee meeting

नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्यवाई

 

कोरोना को लेकर सिंगरौली  प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किये हैं  | लोगों से प्रशासन के नियमों का पालन  करने की अपील की गई है |  नियम का पालन ना करने वालों पर कानूनी कार्यवाई के साथ आर्थिक दंड किया जाएगा  | 

शांति समिति की बैठक में देवसर एसडीएम  विकास कुमार सिंह ने  कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की  | सीधी या अन्य जिलों से आने वाले  लोगों को 14 दिन क्वॉरेंटाइन होना पड़ेगा |  कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं |  उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद गुरद्वारे इस दौरान  बंद रहेंगे  |  बकरीद पर केवल 5 व्यक्ति मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं  | रक्षाबंधन अपने घर मे ही मनाए |  सार्वजनिक रूप से भीड़भाड़ करना सभी के लिए  प्रतिबंधित किया गया है  |  शनिवार और रविवार के टोटल लॉक डाउन का  सभी को  पालन करना होगा  |