कमलनाथ सरकार की पोल खोलने झूठ बोले कौवा काटे अभियान
  Lie crow bitten

रोजगार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना 

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की पोल खेलने के लिए झूठ बोले कौवा काटे अभियान शुरू किया है  ... जिसमे कमलनाथ सरकार  के 15 महीने के झूठ का खुलासा किया जाएगा | 

सिंगरौली में भी भाजयुमो  जिला अध्यक्ष  विनोद चौबे  ने  आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार ने युवाओं के साथ छल किया था | उन्होंने कहा था कि युवाओं को रोजगार देंगे  लेकिन  रोजगार नहीं दिया |  किसानों का कर्जा माफ करेंगे |  कर्जा माफ नहीं हुआ  | किसानों का बिजली के बिल आधा करेंगे वह नहीं हुआ     |  कमलनाथ सरकार ने कई घोषणाएं की थी  जिनको उन्होंने पूरा नहीं किया  |  मध्यप्रदेश में कुछ उप चुनाव होने वाले हैं फिर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ   उन क्षेत्रों में जाकर जनता के साथ फिर से झूठ बोलकर ऐसी घोषणाएं कर रहे हैं |                        

भाजयुमो  के  झूठ बोले कौवा काटे अभियान का मखौल उड़ाते हुए कांग्रेस  के युवा नेता प्रवीण सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की | उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री युवाओं से झूठ बोलकर सत्ता में आए थे की करोड़ों लोगों को नौकरी देंगे |  उन्होंने नौकरी नहीं  दी  | इसलिए सबसे पहले उनको झूठ बोलने पर कौवा काटना चाहिए |   भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा  | इसलिए ऐसे अभियान चला रही है  | प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है और भाजपा के नेताओं के बहकावे में अब नहीं आने वाली |