12 हथियारबंद माओवादियो ने किया समर्पण
 Maovadi surrender

सुबह किया समर्पण दोपहर में निकलवाया  बम

 

पुलिस के लोन वर्राटू  मतलब घर वापस आइए  अभियान से प्रेरित होकर   एक लाख रुपये के एक इनामी नक्सली ने सोमवार सुबह खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया |  इतना ही नहीं, दोपहर में फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए बम को निकलवाया |  एसपी ने समर्पित नक्सली को गांव में खेती-किसानी करने या डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड  में भर्ती होने का प्रस्ताव दिया है | घर वापसी अभियान में दो महीने में 70 नक्सली समर्पण कर चुके हैं | 

दंतेवाड़ा में घर वापस अभियान के तहत  दो माह में 70 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है | इनसे प्रेरित होकर ग्राम पीरनार निवासी नक्सली गुड्डी सोमवार की सुबह परिजनों के साथ किरंदुल थाने पहुंचा था |  दोपहर में पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर हिरोली के रेंगापारा पहुंचा | वहां सड़क के नीचे दबाए बम की जानकारी दी | जवानों ने बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को निकलवाया और मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया | गुड्डी ने बताया कि घर व गांव वालों के समझाने और पुलिस की ओर से जारी सूची में अपना नाम देखकर आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया | एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि गुड्डी के खिलाफ किरंदुल थाने में 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, आगजनी, सड़क काटने, मारपीट आदि वारदात शामिल हैं  | दन्तेवाडा 9 अगस्त  को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 12 माओवादियों ने ‘घर वापस आइए’ अभियान के तहत विधायक दंतेवाड़ा देवती कर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक विनय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा उदय किरण के समक्ष आत्मसमर्पण किया  |