मध्य प्रदेश की लड़की हुई लव जिहाद की शिकार
 Victim of love jihad

Video जारी कर लगाई गुहार कोई मदद करो

 

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  एक  लड़की की बात मानें तो वो लव-ज़िहाद का शिकार हुई है | उसने वीडियो में खुद को मारे पीटे जाने की बात कहते हुए | चोटों के निशान भी दिखाए हैं और  सभी से मदद मांगी है | 

इस वीडियो में बोल रही लड़की अपना नाम नेहा खत्री बता रही है और खुद को ग्वालियर का रहने वाला बता रही है |  लड़की का कहना है कि वो इवेंट के सिलसिले में जयपुर गई थी वहाँ उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई उस लड़के ने अपनी पहचान छिपाई | खुद को हिंदू बताया और प्रेम में फंसाया, गलत काम किया |  उसका पैसा लूटा | उसके साथ रहा |  फिर छः महीने पहले लड़का उसे शादी के बहाने से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट ले आया यहाँ उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है | लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर ली

| अब मेरा पति शौकत अली खान मुझे प्रताड़ित करता है | उसके पिता, माँ, बहन, बहनोई, भांजिया सब उसके साथ मारपीट करते है|  ये सिलसिला 6 महीने से शौकत के गाँव के घर में जारी है | अब उसे जान से मारने की कोशिश की गई | पुलिस भी उसकी मदद नहीं कर रही  | इस लड़की ने गर्दन और हाथ पर चोट के निशान वीडियो में दिखाते हुए कहा कि मेरे पति शौकत और उसके परिवार वालों ने मेरे शरीर पर इतने निशान दिये हैं जिसे मैं दिखा नहीं सकती | लड़की ने वीडियो वायरल कर मदद करने की गुहार लगाई है  | इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है | ये कितना सच है और इसमें कहीं गई बातें और लड़की का नाम कितना सही है हम इसकी पुष्टि नहीं करते।