अस्पताल प्रबन्धन की बड़ी लापरवाही
 Negligence

डिलीवरी के बाद बच्चा बदल दिया गया

 

सतना जिला चिकित्सालय में  अस्पताल प्रबंधन  की  बड़ी लापरवाही देखने को मिली है  | अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला का बच्चा बदल दिया गया  | बताया जा रहा है की डिलीवरी कराने आयी महिला ने लड़के को जन्म दिया था  |  लेकिन अस्पताल की लापरवाही के चलते उन्हें लड़की दे दी गई | और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार को उनका बच्चा मिल पाया | .

सतना जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही के चलते  कुशवाहा परिवार में जन्मे बच्चे को बदल दिया गया  |  जब परिवार ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की तो उन्होंने पहले इससे इंकार कर दिया  | और फिर जब बच्चे के जन्म के बाद मोबाईल में ली गई तस्वीर दिखाई गई  |  तब वे बच्चा देने को राजी हुए | दरअसल कुशवाहा परिवार में महिला ने लड़के को जन्म दिया था |  लेकिन जन्म के बाद उनको लड़की दे दी गई थी | अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार अब इस घटना को मामूली बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं  | लेकिन अस्पताल की इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो गए हैं | और इनको शक की नजरों से देखा जा रहा  |