मझधार में फंसे सात लोगों को बचाया गया
  rescue

होमगार्ड  और  पुलिस  ने  किया रेस्क्यू  

 

दंतेवाड़ा में डंकिनी नदी में आई बाढ़ में गांव लौट रहे कुछ मजदूर फंस गए | जब मजदूर नदी में उतरे,तब  तक नदी का जल शांत था |  लेकिन अचानक उसमें तेज प्रवाह के साथ पानी आ गया और सात लोग उसमें फंस गए | पुलिस के होमगार्ड का बचाव दल मौके पर पहुंच गया और फिर रेस्क्यू कर सभी को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया  | 

डंकनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से यहां नहाने को गए सात मजदूर फंस गए |  कोतवाली थाना पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला  | इनमें पांच युवतियां हैं |  शुक्रवार की शाम काम से लौटने के बाद सभी बाइपास रोड रावण डेंग के पास  नदी में नहाने को गए थे  वे नहा रहे थे, इसी दौरान अचानक नदी का पानी बढ़ गया और सभी फंस गए  |   इसकी जानकारी कोतवाली थाने तक पहुंचने पर पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला  | पुलिस का मानना है कि क्षेत्र के कुछ हिस्से में बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा होगा  |