आंदोलन के बहाने एसडीएम के चेहरे पर कालिख पोती
 Kamal Nath

कांग्रेस नेता बंटी पटेल समेत 22 लोगों पर मामला दर्ज

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओ ने  एसडीएम के साथ अभद्रता और गुंडागर्दी करते हुए उनके चेहरे पर कालिख पोत दी |   किसान मजदूर संघर्ष जन आंदोलन के बहाने कांग्रेस नेताओ ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया  | और प्रशासनिक अधिकारीयों पर  पत्थरबाजी करते हुए चूड़ियां फेंकी  | अब प्रदेश की जनता कमलनाथ से पूछ रही है क्या यही है छिंदवाड़ा मॉडल जिसको पूरे प्रदेश में कमलनाथ लागू करना चाहते थे  |  बहरहाल पुलिस ने बंटी पटेल समेत बाइस लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है  | 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा मॉडल गजब का  है |  यहाँ सरेआम कांग्रेस के लोग गुंडागर्दी करते हुए नजर आये  |  कांग्रेस के नेताओं ने किसान आंदोलन के बहाने  प्रशासनिक अधिकारीयों  के साथ अभद्र व्हवहार किया  | दरअसल पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह और कांग्रेस के युवा नेता बंटी पटेल के नेतृत्व में चौरई में एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन हुआ और जमकर  नारेबाजी की गई  |  इस दौरान बंटी पटेल ने एसडीएम सीपी पटेल के चेहरे पर कालिख पोत कर अपने इरादे और नियत दोनों बता दिए |  जवाबी कार्रवाई में प्रशासन ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया  |  लेकिन वह भी सही तरीके से नहीं हो पाया  | इसके बाद कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और उन्होंने  पथराव किया  | यही नहीं  कोंग्रेसी प्रदर्शनकारियों  ने प्रशासन पर चूड़ियां भी फेंकी |  हालाँकि प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को 9 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा  और सरकार पर छिंदवाड़ा के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया |