डीजी एवं आईजी ने नक्सल अभियान की समीक्षा की
 NAKSALI

समस्याओं के निराकरण के लिए दिए गए निर्देश

 

दंतेवाड़ा के अधिकारी और  कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक और बस्तर आईजी ने नक्सल अभियान की समीक्षा की  इस दौरान उन्होंने जवानो के कार्यों की सराहना करते हुए समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए | 

 विशेष पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने  नक्सल अभियान की समीक्षा कर निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं  |  इस दौरान  डीजी व आईजी जवानों के साथ बैठक कर समस्याओं से रूबरू हुए |  उन्होंने  संवेदनशील क्षेत्रों में जवानो के कार्यों की सराहना करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया  | साथ ही अति नक्सल संवेदनशील राज्य मार्ग पल्ली  बारसुल मार्ग को अति शीघ्र पूरा कर क्षेत्र में शांति बहाली एवं विकास कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए | इस मौके पर उन्होंने अति नक्सल  क्षेत्र थाना बारसुल के बोदली मालेवही कैंप ,थाना अरनपुर , सीआरपीएफ कैंप कोडासावली कमल पोस्ट , एवं कोदा पारा के कैंप का भ्रमण किया | इस दौरान  दोनों अफसरों को अपने साथ पाकर जवान काफी  खुश नजर आए |