मक्का और अरहर की खेती के बीच अवैध गांजे के पेड़
  Hemp farming

6 लाख से अधिक है गांजे की कीमत,आरोपी गिरफ्तार

 

सिंगरौली में खेती की आड़ में गांजे के पेड़ उगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | और गांजे के पेड़ को जब्त कर लिया है | जब्त किये गए गांजे की कीमत लगभग छह लाख बताई जा रही है | 

मध्य प्रदेश - उत्तर प्रदेश  सीमा से लगे  टूल्ला पाथर गांव में खेती की आड़ में गाँजे के पेड़ उगाये गए थे |  सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार  कार्यवाई करते हुए आरोपी असमुद्दीन  को गिरफ्तार कर लिया | मोरवा थाना प्रभारी  ने बताया कि आरोपी  ने  अरहर और मक्का  की फसल के बीच गाँजे की खेती कर रखी थी | खेत से  हरे गाँजे के करीब 21 पेड़  जब्त किये गए हैं | इन पेड़ो की ऊंचाई करीब 6 फिट से लेकर 14 फिट तक थी | जब्त किए गए गाँजे का वजन लगभग 5 किलो है|  जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में  6 लाख रुपये से ज्यादा मानी जा रही है |  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया  है | आरोपी असमुद्दीन  उत्तरप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है | जो की मध्यप्रदेश की सीमा में कई सालों से झोपड़ी बनाकर गांजे की खेती कर रहा था |