कई युवा जुड़े आप आदमी पार्टी से
 Aam Aadmi Party

आप ने कहा कांग्रेस ने नहीं निभाए वादे

 

 दूसरे दल छोड़कर कई  युवा आम आदमी पार्टी में  शामिल हो रहे हैं  | पंखाजूर में आप ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वादे लोगों से किये थे ,उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा है | 

अंतागढ़  विधान सभा के बांदे में आम आदमी पार्टी ने एक मीटीं की |  जिसमें आप नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस  ने  जो  वादे किये  थे |  उन्हें पूरा नहीं किया है  | जिसके चलते बहुत सारे युवा  कांग्रेस से नाराज हो कर  आम आदमी पार्टी में शामिल हुए  | आप के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष   सनात राम सलाम का कहना है कि आम आदमी पार्टी हमेशा बेरोजगार  और युवाओं  के हित में  काम करती है | आप नेता ऋषिकेश मजूमदार ने कहा  | कि आम आदमी पार्टी के कार्य को देखते हुए क्षेत्र के कई सारे युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं  |