छात्राओं को बांटी गई सायकिल एवं पाठ्य पुस्तकें
 tree planting

मेधावी छात्रों का स्मृति चिन्ह के साथ हुआ सम्म्मान

 

जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने  छात्राओं को सायकिल एवं पाठ्य पुस्तकें बांटी | इसके साथ ही मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया | 

कोरोनावायरस महामारी के समय में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए  साडगुड हाई स्कूल के 64 छात्राओं को  सरस्वती सायकल योजना के तहत  साइकिल वितरण किया गया |  एवं जरुरतमंद बच्चों को पाठ्य पुस्तक बांटी गईं  |  इस अवसर पर विधायक एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर प्रर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया |  इस दौरान  विधायक रेखचंद जैन ने  कक्षा 12वीं के दो  मेघावी छात्रो के  पी जी कालेज में एडमिशन के लिए  प्राचार्य से बात की | और  दोनों के एडमिशन के निर्देश दिए | रेखचंद ने सभी से मास्क लगाने और प्रशासन के नियमो के पालन करने की अपील की |