समस्या जानने के लिए भाजपा का जनसम्पर्क
 Public relations program

सरकार कर रही है किसान विरोधी काम

 

पंखाजूर में लोगों की समस्याएं जानने और उनका निराकरण करने के लिए बीजेपी ने जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है |  इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार खुद को किसानों की सरकार कहती है  | लेकिन काम किसान विरोधी करती है  | 

भारतीय जनता पार्टी  ने  पखांजूर के बांदे  और  छोटे बेटियां में  आम लोगों की समस्याओं को सूना और उनके उचित निराकरण का आश्वासन दिया |  पूर्व विधायक विक्रम देव  सिंह  | भाजपा नेता प्रीतपाल सिंह  ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील लोगों से की | पूर्व विधायक विक्रम देव सिंह उसेंडी  ने कहा राज्य सरकार की  नाफ़रमानी से जनता और किसान परेशान हैं  |  भूपेश बगेल सरकार किसानों का धान  नहीं खरीद रही है | . किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है |  बजेपी नेता प्रीतपाल सिंह  ने कहा  वर्तमान सरकार कहने को किसानों की सरकार है | लेकिन  काम  सब किसानों के  विरोध में हो रहा है  |