ग्वालियर चम्बल का हर कांग्रेसी अब आजाद है
 Ajay Singh

अजय सिंह :विधायक बिके हैं, जनता  नहीं  

 

पूर्व मंत्री।  कांग्रेस नेता अजय सिंह ने  ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहा।  बमोरी में अजय सिंह ने कहा  ग्वालियर चम्बल संभाग का एक एक  कांग्रेस कार्यकर्ता आज अपने आप को वास्तव में स्वतंत्र महसूस कर रहा है। 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह  कमलनाथ के साथ बमोरी पंहुचे |  उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने के बाद से ग्वालियर चम्बल संभाग का एक एक  कांग्रेस कार्यकर्ता आज अपने आप को वास्तव में स्वतंत्र महसूस कर रहा है।  वह अब एकाधिकारवाद से आजाद है  | आजाद नहीं हैं तो केवल महेंद्र सिंह सिसोदिया, जो अभी भी कहते फिर रहे हैं कि मैं तो सिंधिया के जूते उठाने लायक हूँ |   मैं पूछना चाहता हूँ कि वे जनता की सेवा करने के लिए विधायक बने थे या सिंधिया के जूते उठाने के लिए  | शर्म आना चाहिए ऐसी गुलामी पर  | उनके दादा सागर सिंह सिसोदिया जिन्होंने स्वतन्त्रता के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी  | वे एक सच्चे कांग्रेसी थे |  आज उनकी आत्मा दुखी हो रही होगी कि पोता कहाँ भटक गया है  |