भ्र्ष्टाचार को लेकर आप का धरना प्रदर्शन
 Your picket

कार्य अधूरे , स्वच्छता केवल कागजों में है

 

सिंगरौली में आम आदमी पार्टी  नगर निगम कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही  है  | आम आदमी पार्टी  नगर निगम में फैले भ्र्ष्टाचार और  कार्य अधूरा छोड़ने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है |  

आम आदमी पार्टी के जिला  अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि हम लोगों ने 21 दिन पहले नगर निगम आयुक्त को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था | |   उसमें  मांग की थी कि समस्याओं का समाधान किया जाए   |  यदि समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा  |  उसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन कर रही है |  उन्होंने कहा  नगर निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है |  नाली निर्माण कार्य  नहीं हुआ है |  घरों में बरसात होने की वजह से  आज भी  जगह जगह पानी भरा हुआ है  |  सीवर लाइन के लिए  लगभग 2 वर्षों से प्रत्येक वार्ड में खुदाई हो रही  है  | लेकिन वह पूर्ण नहीं हो पाया है |  स्वच्छता सिर्फ पेपर में दिख रही  है  |