महिला जनप्रतिनिधि का अधिकारी ने किया अपमान
 Female insults

जन समस्या को लेकर पहुंची  थी  जिला पंचायत  

 

एक तरफ जहाँ प्रदेश की महिलाओ को सशक्त बनाने और उनके हक का सम्मान दिलाने की बात की जाती है  | वहीँ दूसरी ओर  उमरिया जिले में  एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा एक महिला जनप्रतिनिधि  का अपमान करने का मामला सामने आया है  | 

ये मामला उमरिया जिले के जिला पंचायत कार्यालय का है  | जहां जिला पंचायत की उपाध्यक्ष  सीमा दिवाकर सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंशुल गुप्ता पर अपमानित करने का आरोप लगाया है  | उनका कहना है कि वह बतौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व महिला जनप्रतिनिधि के नाते जिले के हितग्राहियों की समस्याएं लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष पहुंची थी  |  जहां उन्होंने सिर्फ मास्क ना लगाने को लेकर मुझे भला-बुरा कहा |  जिस पर मैंने उनसे 4 बार माफी भी मांगी  | लेकिन उन्होंने अपना आपा खो दिया और गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए चेंबर से तत्काल बाहर निकल जाने को कहा  |