डंपर और कार की टक्कर ,सात लोगों की मौत
  accident

डंपर और बोलेरो कार की टक्कर  5 लोग घायल  

 

सतना के  नागौद में  बड़ा सड़क हादसा हुआ है | जहाँ डम्पर और बुलेरो की भिड़ंत हो गई  | इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं  | नागौद के रेरुआ मोड़ के पास  बोलेरो और डंपर की भीषण भिड़ंत जो गई  | इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही हुई मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए  | मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है |  बताया जा रहा है कि सभी पन्ना जिले में पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा वापस लौट रहे थे  | सभी लोग रीवा की विश्वकर्मा परिवार से थे  | गंभीर रूप से घायल  लोगों को रीवा मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है |  हादसे के बाद अन्य वाहन चालक रुके और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी पहुंच गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी |  सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए  | बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में 10 लोग सवार थे |  वहीं पुलिस ने  डम्पर  को जब्त कर लिया है  | इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया |  डंपर बुरहानपुर का बताया जा रहा है |   इस हादसे  पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है |  उन्होंने ट्वीट किया कि सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई | ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों मे स्थान देने  और परिजनों को वज्रपात सहन करने एवं घयलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना  है | .