सोने की चैन लूटने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
  Fake meter reader

विद्युत् मीटर रीडर बनकर की थी  लूट 

 

सिंगरौली में विद्युत मीटर रीडर बन कर सोने की चैन लूटने वाले दो आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया  |  बताया जा रहा है की ये दोनों आरोपी  विद्युत् रीडर बनकर घर में घुसे और फिर महिला के गले से चैन छीन कर भाग गए  | 

बिलौंजी निवासी महिला सुमन गुप्ता की  गले से सोने की चैन  लूटने वाले  दो आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया  |  ये आरोपी मीटर रीडर बनकर सुमन गुप्ता के घर में घुसे थे  | और मीटर खराब होने की बात कही  | उसके बाद  उसे डरा धमकाकर उसके गले की चैन छीन ली  | बताया जा रहा है आरोपी बिहार निवासी  हैं |  जिनमे एक को  सीसीटीवी के आधार पर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया  | जिसके पास महिला की सोने की चैन बरामद हुई है  | जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है  |