हिंदु जगारण मंच का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
 Protest

हनुमान जी की मूर्ती तोड़ने वालो की गिरफ़्तारी की मांग  

 

सिंगरौली में सरई थाने के समाने हिंदु जगारण मंच के लोगों ने  अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन  शुरू कर दिया है |  पदाधिकारियों का कहना है की  समूद गांव में बीते दिनों कुछ असमाजिक लोगों द्वारा  हनुमान  की मूर्ति को  खंडित किया था  |  अभी तक उन आरोपियों को नहीं पकड़ा गया है  | 

हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से विवाद के हालात बन गए हैं |  हिंदू जागरण मंच के   पदाधिकारियों ने बताया की  जब तक उन आरोपियों को पकड़ा नहींजाता  | तब तक वे  धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे |  और जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी करेंगे |  इस दौरान बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे |  वहीं  सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है की   थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ही इस मामले में  अपराध दर्ज कर लिया गया था  |  पुलिस इसकी  जांच कर रही है  | जाँच के बाद  जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा  |