मानव तस्करी के मामले का खुलासा
  human trafficking

महिला को बेचने का मामला सामने आया

 

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़  पुलिस स्टेशन में लगातार  लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हो रही थी | पुलिस ने इन मामलों की जाँच मानव तस्करी के ऐंगल से की और कुछ मानव तस्करों को पकड़ने में सफलता हांसिल की  | 

गुम इंसान की रिपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अलेक्जेंडर किरो द्वारा टीम बना कर  जांच की जिसमें डोंगरगढ़ पुलिस को मानव तस्करो को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है  | पिछले दिनों एक महिला  और उसके 3 वर्षीय पुत्र  के गुम होने की शिकायत उसके पति  ने डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी | इस मामले में लम्बी पड़ताल के बाद  लापता हुई महिला और उसके पुत्र का सुराग लगा | पीड़िता और उसके पुत्र को साथ लेकर पीड़िता का पति  थाने पहुंचा | पीड़िता महिला के   बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों सलमान खान,जुनैद खान,शुभम तिवारी और साजदा सय्यद  को गिरफ्तार किया  | पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों द्वारा पीड़िता महिला को बहला फुसलाकर पहले  रायपुर फिर रायपुर से हवाई जहाज से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा ले जाया गया जहां |  जहा पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी दे कर आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म  किया गया. | पीड़िता को हरियाणा ले जा कर किसी सुरेश को बेच दिया गया | पर जब पीड़िता ने अपने पहले से शादी शुदा होने की बात सुरेश को बताई तो सुरेश ने पीड़िता को चारो आरोपियों को वापस दे दिया, जिसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़िता को राजेश नाम के व्यक्ति  के साथ शादी करा दी ...परंतु जब शादी के बाद पीड़िता ने राजेश को अपने पहले से शादी शुदा होने की बात बताई तो राजेश ने स्थानीय पार्षद के साथ मिल कर पीड़िता को पुलिस थाने ले कर गया..जहा से उसे सुरक्षित ट्रेन से बैठकर दुर्ग भेज दिया गया |