मानव अधिकार संगठन ने डॉक्टर्स का किया सम्मान
 Welcome doctors

कोरोना में सराहनीय कार्य के लिए दिया  स्मृति चिन्ह

 

टीकमगढ़ में  मानव अधिकार संगठन जबलपुर ने  फ्रंटलाइन डॉक्टर का स्वागत किया |  इस दौरान कोरोना में डॉक्टर्स   के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित  किया गया  | 

मानव अधिकार संगठन जबलपुर के प्रदेश प्रवक्ता  एडवोकेट शाहिद खान के नेतृत्व में  शासकीय हॉस्पिटल में सभी फ्रंटलाइन वारियर डॉक्टर्स का स्वागत  किया गया  | संगठन ने  कोविड-19 की लड़ाई में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों का  सामान किया |  शाहिद खान ने बताया की कोरोना से लड़ने में डॉक्टर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है  |  और वे ही  सही मायने में वारियर हैं  | इस मौके पर डॉक्टर्स को एक स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |  कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह तोमर  , उपाध्यक्ष अखिलेश नापित के साथ  मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ अमित चौधरी  , डॉक्टर सौरभ जैन और कई  डाक्टर मौजूद रहे  |