वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
 suiside

वृद्ध की दिमागी हालत ठीक नहीं थी

 

सिंगरौली में एक वृद्ध ने पेड़  से  फांसी  लगाकर खुदकशी कर ली  | बताया जा रहा है मृतक वृद्ध की दिमागी  हालत ठीक नहीं थी  | जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया  | 

सरई थाना अंतर्गत गन्नई निवासी सत्तर वर्षीय बृजलाल केसरी ने अपने घर के सामने आम के पेड़ से  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली  | बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति का  एक ही पुत्र है  | मृतक ब्रजलाल की  दिमाग़ी  हालत ठीक नहीं थी  | वह  शारीरिक रूप से भी बहोत  कमजोर था | आशंका जताई जा रही है की वृध्द ने दिमागी संतुलन खोने के कारण खुदकशी की होगी  | घटना के बाद मृत व्यक्ति के बेटे व परिवार के लोगों में शोक व्याप्त है |  वहीँ पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है  |