कांग्रेस का किसान बिल के विरोध में ज्ञापन
  Farmer bill memo

बिल वापस  होने तक जारी रहेगा विरोध

 

केंद्र सरकार ने नए कृषि    बिल के विरोध में कांग्रेस सेवादल  ने राष्ट्पति  के नाम  ज्ञापन  संयुक्त कलेक्टर बी. पी पाण्डेय को सौपा और इस बिल को किसान विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की  | 

कांग्रेस सेवादल सिंगरौली के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार   द्वारा  लाये गए कृषि बिल का कांग्रेस विरोध करती है क्योंकि यह बिल जिसान हितों की अनदेखी करता है |   कांग्रेस सेवादल  इस  बिल का विरोध करता है |  साथ ही सम्पूर्ण देश मे किसान आंदोलन और उनके संघर्ष का समर्थन करता  है  | किसानों की चिंताएं उनकी मागे  |  वास्तव में लोकतंत्र और देशहित में है  |  उक्त तीनों बिल वास्तव में किसान हितैषी  ना होकर पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हित मे पारित किये गए प्रतीत होते है |  ज्ञापन सौपने वालो में जिला कांग्रेस सेवादल  के अध्यक्ष रूपेश चन्द्र पाण्डेय ,जिला कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष रामबाबू सिंह सहित दर्जनों सेवा दल कार्यकर्ता शामिल रहे  |