कलयुगी बेटे ने की वृद्ध माँ की निर्मम हत्या
 HATYA

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया  

 

सिंगरौली में एक कलयुगी बेटे  ने अपनी  वृद्ध माँ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी |  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | 

चितरंगी थाना अंतर्गत खम्हनियां गांव में  एक बेटे ने अपनी वृद्ध माँ सोनकली साकेत की हत्या कर दी |  हत्या के बाद  आरोपी  ललुआ  मौके से फरार हो गया  था |  घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे  | और  शव को  परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया  | आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई  | और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया  |