जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे विस्थापित
  Public hearing of displaced

सही मुआवजा नहीं मिलने सहित कई आरोप

 

सिंगरौली में स्थापित हो रही औद्योगिक कंपनियों में विस्थापितों की समस्याओं का हल निकालने के लिए कलेक्टर आर आर मीना ने जनसुनवाई का आयोजन किया | जिसमे ग्रामीणों ने सही मुआवजा नहीं मिलने सहित कंपनी पर कई आरोप लगाए  |  जिसपर कलेक्टर ने समस्या के समाधान करने की बात कही | 

सिंगरौली  में स्थापित हो रही आंध्रप्रदेश माइनिंग डेवलपमेंट कंपनी  के अधिग्रहण में विस्थापित हो रहे 352 ग्रामीणों  ने कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताई    |  विस्थापितों का आरोप है  कि कंपनी  मुआवजा कम दे रही है |  साथ ही सही ढंग से कंपनी पुनर्वास नीति का पालन नहीं कर रही है  | और सिंचित भूमि को असिंचित लिखा गया है  |  स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं को सुनकर  कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि इन सभी लोगों की शिकायतों को  ई समीक्षा  पोर्टल पर  दर्ज किया जा रहा है  | और इसका  कानूनी रूप से हल निकाला जाएगा | 

स्थानीय लोगों ने इस सुनवाई को लेकर आरोप लगाया कि  | विस्थापित सुदूर क्षेत्र  में रहते हैं  | इस सुनवाई की जानकारी विस्थापितों को सही ढंग से नही दी गई  | हम लोग जनसुनवाई सुनकर ही आ गए हैं |  6 सालों में इन समस्याओं का कोई हल नहीं निकल पाया है  |