पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचे परासिया
 Kamal Nath

कार्यकर्ता सम्मेलन में खाली रही कुर्सियां

 

 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जादू अपने ही कार्यकर्ताओं पर नहीं चल रहा  |  जब कमलनाथ और उनके संसद बेटे नकुल नाथ एक कार्यकर्त्ता सम्मलेन में पहुंचे तो वहां  | कार्यकर्ताओं के बैठने की कुर्सियां खाली नजर आई  | 

परासिया के इको सेंटर में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ पहुंचे  | जहाँ कार्यकर्ता नदारद थे और कुर्सियां खाली नजर आई  |  यह सम्मलेन नगरपालिका चुनाव को देखते हुए रखा गया था | इस सम्मलेन में कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं को एक जुट होने और मजबूत करने की बात कही  | सम्मलेन में एक बार फिर दोहराया गया की  मध्यप्रदेश में दोबारा सरकार कमलनाथ की आएगी  | कमलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाया की |  कांग्रेस की सरकार गिराने में सौदेबाजी की गई हैं  | वंही नाथ ने कहा की नगरपालिका व पंचायत के चुनाव  मजबूती से लड़े जायेंगे  | नगरीय निकायों के चुनावों में नए चेहरे व युवाओं को मौका दिया जायेगा  | साथ ही छिंदवाड़ा में विकास की गाथा सुना कर  हमेशा की तरह कार्यकर्ताओ का  मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया गया  |