सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
  CM Helpline

एसपी ने सुनी समस्या , शिकायतों का किया निराकरण

 

सिंगरौली में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया  |  और  लोगों की शिकायतों का निराकरण कराया गया  | इस मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे | 

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह द्वारा  पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया  |  इसमें  शहर के सीएसपी देवेश पाठक   , एसडीओपी सहित  विभिन्न थानों के थाना प्रभारी  और  पुलिस के कर्मचारी मौजूद  रहे |  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिविर में    85  शिकायत कर्ताओं ने भाग लिया  |  जिस पर  तत्काल ही 35 शिकायत कर्ताओं का निराकरण करा दिया गया  है  | और  बाकी शिकायतों का भी निराकरण करा दिया जाएगा  |   उन्होंने बताया की  थानों में लोग अपनी  शिकायतों से संतुष्ट नहीं हो पाते  | इसलिए सभी को बुलवाया गया था  |  

| उन्होंने  खुद शिकायतें  सुनी और उनका निराकरण किया  |