किसानों ने बेचा कोबरा कंपनी को उत्पादन
 Businessman absconding

व्यापारी फरार, ग्रामीणों ने की थाने में शिकायत

 

किसानों के नाम पर पूरे देश मे राजनैतिक माहौल गरम है  | लेकिन आज भी किसान ठगी का शिकार बन रहा है |  मामला  होशंगाबाद के सिवनी मालवा के किसानों  का है | जहाँ किसानों  ने अपनी उपज व्यापारी को बेच दी | और व्यापारी उपज लेकर फरार हो गया  | 

ग्राम नंदरवाड़ा के लगभग 61 किसानों की उपज  व्यापारी आदित्य राज कोबरा ने खरीदी थी  |  जिसमें मेनका धान 2400 से 2500 रूपए के भाव से खरीदी गई थी | किसानों ने बताया  कि उपज को खरीदने के बाद व्यापारी फरार हो गया  |  जिसकी शिकायत लेकर वे  सिवनी मालवा थाने पहुंचे  |  किसानो ने थाने में   शिकायती आवेदन देते हुए व्यापारी पर मामला दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है | बताया जा रहा है पहले  व्यापारी ने नंदरवाड़ा में किराए का मकान लिया था | धीरे धीरे व्यापारी ने किसानों के बीच अपनी साख बनाई  | और किसानों का धान और मक्का खरीदना शुरू कर दिया |   किसानों को विश्वास में लेने के लिए व्यापारी ने किसानों को कुछ रकम दे दी थी |  और बाकी रकम कुछ दिनों बाद देने का कहकर फरार हो गया |