पुलिस वाहन पुल से नीचे गिरा
 Terrible accident

कई पुलिसकर्मी हुए घायल

 

सिंगरौली में एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन पुल से नीचे गिर गया |  जिससे वाहन  में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल  हो गए  |  जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | 

बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में  पुलिस का वाहन पुल से नीचे गिर गया  |  इस हादसे में पुलिस वाहन में बैठे सभी पुलिसकर्मी व चालक घायल हो गए

| जानकारी अनुसार सभी पुलिसकर्मी चितरंगी फायरिंग रेंज जा रहे थे  |  तभी तेज गति से  विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार पुलिस वाहन के सामने आ गया  | जिसे बचाने के चक्कर में  पुलिस का वाहन पुल से नीचे जा गिरा  |  घटना के बाद  इसकी सूचना  पुलिस को दी गई  | जिसके बाद  तत्काल  डायल 100 और  एंबुलेंस की मदद से  घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया  |  इस घटना में सहायक उपनिरीक्षक एल एन द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मियों  को गंभीर चोटें आई हैं | जिन्हें इलाज  के लिये नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाय गया  |