गोंड़वाना स्टूडेंट यूनियन ने मनाया आदिवासी महोत्सव
 Tribal festival

शिक्षा, नशे से दूर रहने और एकता का दिया संदेश

 

परासिया में गोंड़वाना स्टूडेंट्स यूनियन ने वार्षिक आदिवासी महोत्सव मनाया |  जिसमे नगरीय निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ पार्टी में एकजुटता बढ़ाने की बात कही गई  | 

वार्षिक महोत्सव में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका बट्टी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं |  जिनका स्टूडेंट यूनियन द्वारा  स्वागत किया गया | इस दौरान  मोनिका बट्टी ने  आदिवासी संस्कृति को लेकर समाज को उद्बोधन दिया  | और आदिवासी क्षेत्रों  में सभी को एक होने की बात कही  | इसके साथ  नगरीय निकायों के चुनाव में पार्टी को एक्टिव रहने की बात भी उन्होंने कही  | इस दौरान सभी को  नशे से दूर रहने , शिक्षा से जुड़ने की नसीहत भी दी गई  |