सफाई कर्मचारियों को मिली सेफ्टी किट
 Safety kit delivery

कड़ाके की ठंड को देखते हुए किट बाटी गई।

 

कड़ाके की ठण्ड के बीच परासिया नगरपालिका ने  सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट का  वितरण किया |  ठंड को देखते हुए  यह किट बाटी गई है ताकि सफाई कर्मचारी खुद को इस भीषण सर्दी से बचा सकें  | 

परासिया नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों को  सेफ्टी किट  प्रदान की गई है |  सफाई कर्मचारियों के लिए निकाय द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए ठंड से बचाव के लिए  स्वेटर व सेफ्टी किट का वितरण किया गया  | मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी भी हमारा एक हिस्सा है  | जिनकी परवाह करना भी हमारा कर्तव्य है इसीलिए इस ठंड को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की देखभाल करना भी  हमारा उत्तरदायीयत्व  है |