राम मंदिर निर्माण के लिए सभा
 Ram temple construction

जनसहयोग से होगा मंदिर निर्माण

 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बैढन में एक सभा का आयोजन किया गया  | जहाँ मंदिर निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई और बतया गया कि भव्य राम मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा  | 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम  के भव्य मंदिर निर्माण सहयोग हेतु विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल की संयुक्त  कार्ययोजना  सभा वैढन के बिलौंजी में हुई |  इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों गिरीश द्विवेदी  | रामनिवास शाह |  चंदे विश्वकर्मा व शारदा त्रिपाठी  सहित  संत-समाज  और आम लोगों ने भाग लिया |   कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था जैसे कि पूरा  शहर हिंदुओं के आस्था का प्रतीक भगवान राम की नगरी अयोध्या में तब्दील हो गया हो |  राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए  लोगों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया  |