विधायक ने शुरू किया जनता दरबार
 Public court

लोगों की समस्या का कर रहे हैं निराकरण

 

सिंगरौली  में जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक ने जनता दरबार शुरू किया है |  जिसमे क्षेत्र के लोग आकर अपनी समस्या बताते हैं | और विधायक उनकी समस्या का निराकरण करते हैं  | 

सिंगरौली में देवसर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक सुभाष वर्मा ने अपने निवास पर जनता दरबार शुरू किया है  | जनता दरबार की खासियत ये है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास आते हैं | और कई लोगों की समस्या का त्वरित निराकरण भी होता है |  जनता दरबार को लेकर विधायक सुभाष  वर्मा का कहना है कि  | जनता हमारी पूंजी है |  इनकी बदौलत ही हम चुनाव जीतते  हैं |  इसीलिए मैं उनको समय देता हूं  |  लोग अपनी व्यक्तिगत सार्वजनिक समस्या लेकर आते हैं  | जितना हो सके उन्हें हल करने का प्रयास करता हूं  |