रिटायर्ड जज अशोक पांडे मध्यभारत प्रांत के संघचालक
  Volunteer meeting

यशवंत इंदापुरकर  आरएसएस के  प्रांत कार्यवाह बने

 

आरएसएस की ब्यावरा में हुई बैठक में रिटायर्ड जज अशोक पांडे मध्य भारत प्रांत के संघचालक तथा यशवंत इंदापुरकर प्रांत कार्यवाह निर्वाचित हुए | 

 अशोक पांडे ने सतीश पिंपलीकर का स्थान लिया  |  इससे पहले पांडे मध्य भारत प्रांत के सह संघचालक थे | 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्यभारत प्रान्त के संघ चालक चुने जाने के बाद अशोक पांडे ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा कर  की  | जिसमें प्रांत कार्यवाह का दायित्व यशवंत इंदापुरकर और सह कार्यवाह हेमंत सेठिया को सौंपा गया  | इसी तरह प्रांत प्रचारक अशोक पोरवाल और प्रांत सह प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी को बनाया  | संघ में चुनाव हर तीन साल में होते हैं  |  पांडे ने बैठक में ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी |  जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्याम बिहारी प्रजापति  | प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाड़े |  प्रांत व्यवस्था प्रमुख सोमकांत उमालकार  |  प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख रवि अग्रवाल | प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत सिंह नामधारी  |  प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा | प्रांत प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख राजकुमार जैन एवं प्रदीप खांडेकर, पवन मलिक तथा मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है  | 

मध्यभारत प्रांत में संघ की योजना से सामाजिक परिवर्तन के लिए चलाई जा रही विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई, जिनमें प्रांत गो सेवा संयोजक संजय शर्मा, सह संयोजक सुरेश गुप्ता, वेदपाल झा, प्रांत ग्राम विकास संयोजक देवेन्द्र शर्मा, सह संयोजक ब्रजकिशोर भार्गव, प्रान्त समरसता संयोजक हरीशचंद्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक मनोज शर्मा, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख जीतेन्द्र राठौर और प्रांत पर्यावरण संयोजक अतुल राय शामिल हैं |