न्यूटन में बड़ादेव मूर्ती की स्थापना
  Establishment of Badadev

आदिवासी समाज ने निकाली रैली

 

परासिया के न्यूटन में आदिवासी समाज ने रैली निकालकर बड़ादेव  मूर्ती की स्थापना की  |  इस दौरान आदिवासी समाज की परम्परा और संस्कृति को  प्रदर्शित किया गया  | 

आदिवासी समाज के द्वारा न्यूटन नगर में आदिवासियों  की संस्कृति  अनुसार  बड़ादेव की स्थापना की गई |   इसके साथ ही जय बड़ादेव सेवा समिति के द्वारा नगर में कलश यात्रा एवं रैली निकाली गई |  बड़ा देव मूर्ति की स्थापना में भूमका संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए | . इस मौके पर आँचल कुंड के धूनी वाले दादा गोलू तुमड़ाम ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज की परंपराओं एवं संस्कृति के बारे में बताया  | उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान के बारे में लोगों के सामने विचार रखे  | कार्यक्रम में आदिवासी विकास परिषद आकाश संगठन ,  गोंड समाज महासभा , गोंडवाना पार्टी एवं आदिवासी समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए  |