श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान
  Ayodhya Temple Campaign

RSS कार्यकर्ता दे रहे है मंदिर निर्माण की जानकारी 

 

रीवा में लगातार हिन्दू संगठनो द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है |  जिसमे आरएसएस और हिन्दू  संगठन से जुड़े लोग घर घर जाकर लोगों से मुलाकात कर राम मंदिर निर्माण की जानकारी दे रहे हैं |  इस अभियान को  व्यापक तौर  पर जनसमर्थन भी मिल रहा है  | 

रीवा के ढेकहा में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  जनसम्पर्क के माध्यम से लोगों को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण  की जानकारी दे रहे हैं  |  इस दौरान लोगों घर घर जाकर मुलाकात की जा रही है | इस अभियान में बुजुर्ग , युवा और बच्चे सब बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं  |  अभियान में कार्यकर्ताओं ने राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान के तहत सारी  जानकारी  दी  | इस अभियान के संयोजक आर बी पाठक और  नितिन पांडेय ने बताया की यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है  | अभियान में  राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में  काफी उत्साह देखा गया है | गौरतलब है की  अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आरएसएस और उसके वैचारिक परिवार संगठन  मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चला रहे हैं  | इसको लेकर व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है | 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले इस महाभियान में  मंदिर निर्माण के लिए निधि का सहयोग मांगा जा रहा है |