डॉक्टर गंगा के लिए चिकित्सा एक मानवधर्म
 Wonderful doctor

क्षेत्र के कई गाँवों में दे रहें हैं निःशुल्क सेवा

 

सिंगरौली में एक ऐसे डॉक्टर हैं जिन्होंने डॉक्टरी को पेशा ना मानकर इसको अपना मानव सेवा  धर्म बना लिया है |  हम बात कर रहे हैं डॉक्टर गंगा वैस  की  |  जो सरकारी अस्पताल में तो अपनी सेवायें दे ही रहें हैं  | साथ ही वे क्षेत्र के कई गाँवों में अपनी निःशुल्क सेवा भी प्रदान कर रहे हैं | 

डॉक्टरी एक पेशा नहीं सेवा है  इसको साबित किया सिंगरौली में पदस्थ डॉक्टर गंगा वैश  ने  | इन्होने डॉक्टरी को मानव सेवा के रूप में लिया है | 

डॉक्टर गंगा वैश्य,जिनकी प्राथमिक शिक्षा दीक्षा  वैढन सरस्वती शिशु मंदिर से  हुई हैं |  इन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद से की  | इसके बाद एम.डी. की डिग्री कानपुर मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की और मेडिसीन में अपनी विशेषज्ञता हासिल कर ली | वैसे तो ये सरकारी अस्पताल में अपनी सेवा दे ही रहे हैं | लेकिन ये गाँव में भी जाकर लोगों को अपनी निःशुल्क सेवाएं दे रहे हैं | डॉक्टर गंगा वैश्य ने लंदन से डायबिटिक रोग के विषय मे विशेषज्ञता हासिल कर ली है,जिससे क्षेत्र में डायबिटिक रोगियों के लिए मसीहे के रूप में उभरे हैं | आज के डॉक्टरों को इनसे सीखने की आवश्यकता है |  जो पैसों के लिए मरीजों का इलाज करने से मना कर देते हैं |