हिन्दू संगठन ने कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का पुतला जलाया
 Kantilal Bhuria

राम मंदिर निधि पर विवादित बयान से नाराज हैं हिन्दू संगठन

 

छिंदवाड़ा में हिन्दू संगठनो ने कांग्रेस नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया के राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान देने पर आपत्ति जाहिर की | हिन्दू संगठनों ने  विरोध स्वरुप कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया | और उन्हें आसुरीय  प्रवत्ति का  बताया  | 

परासिया में हिन्दू संगठन ने कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का पुतला जलाया |  और राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान पर घोर निंदा की  

| गौरतलब है की कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने राम अमंदिर निर्माण को लेकर कहा था की  | राम मंदिर निर्माण में निधि लेने वाले दिन में चंदा मंगाते हैं

 | और रात में नदी किनारे बैठकर शराब पीते हैं | जिसपर  हिन्दू नेता मुकेश मौर्य ने पलटवार करते हुए  कहा की | कांतिलाल भूरिया जैसे आसुरीय प्रवृत्ति के लोग जब जब राम मंदिर निर्माण की बात हुई तब तब इन्होने ऐसे ही बयान दिए हैं |  कांग्रेस की ये ओछी मानसिकता है | इन्होने राम मंदिर निर्माण में हमेशा बाधाएं पैदा की है |  कांग्रेस के नेता ने अपनी नीयत बताई है |