युवा कांग्रेस ने किया संसद का घेराव और प्रदर्शन
 Performance in delhi

कांग्रेसियों ने की कृषि कानून वापस लेने की मांग

 

मैहर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया | संसद घेराव के दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई  | जिसमे कई कोंग्रेसियों को चोटें आई | जिसके बाद  युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बृजेंद्र शर्मा और  मैहर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने पुलिस को गिरफ्तारी दी | 

मैहर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता  युवा कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली संसद घेराव करने पहुंचे थे | . जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नहीं माने जाने पर  पुलिस द्वारा बल प्रयोग  किया गया |  इस दौरान कुछ  कोंग्रेसियों को चोटे आई | पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया | जिसके बाद सभी को मुचलके पर जमानत दे दी गई |  इस दौरान सौरभ शर्मा ने बताया की कृषि कानून के विरोध में यह प्रदर्शन था | जिसमे पुलिस द्वारा  लाठी चार्ज किया गया  | सौरभ ने कहा यह कृषि कानून किसानो के हित  में नहीं है |  इसे वापस लिया जाना चाहिए |