अनुश्रवण कार्यक्रम के तहत कलेक्टर पहुंचे छिंदा
 Monitoring program

शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की ली जानकारी

 

छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ सुमन परासिया  के छिंदा ग्राम पंचायत पहुंचे |  जहाँ उन्होंने अनुश्रवण  कार्यक्रम  के तहत  शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया  | शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए  |  छिन्दवाड़ा  कलेक्टर सौरभ सुमन  छिंदा पहुंचे  |  गौरतलब है की परासिया विकासखंड पंचायतों में कार्यक्रम के अंतर्गत पहले चरण में 48 पंचायतों को शामिल किया गया है |  इस  दौरान कलेक्टर द्वारा पंचायतों में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है  | कलेक्टर ने अधिकारियों से शासकीय योजनाओं में लाभार्थी हुए लोगों की जानकारी ली  | और ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को लेकर त्वरित अधिकारियों से चर्चा की |  ग्रामीणों द्वारा दिए हुए आवेदन का समाधान करने के साथ ही  | अन्य  बचे हुए आवेदनों के  निराकरण की बात कही गई  है |